फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर को खंगाल रहे चोर, थानों में दर्ज नहीं हो रहे केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद घर को खंगाल रहे चोर, थानों में दर्ज नहीं हो रहे केस
विज्ञापन

मेरठ। चोर बंद घरों को खंगाल रहे हैं और थानों में केस तक दर्ज नहीं हो रहे हैं। एक सप्ताह में 10 से ज्यादा चोरी की वारदात बंद घरों में हो गई और पुलिस खामोश है। अब लोग शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा रहे हैं।
कोरोना का प्रकोप और पंचायत चुनाव को देखते हुए शहर में रहने वाले लोग अपने गांव चले गए। स्कूल की छुट्टी होने के चलते शहर वाले घर में ताले लगाए हुए हैं। इन पर अब चोरों की नजर है। पिछले 10 दिन की बात करें तो शास्त्री नगर, जागृति विहार, मंगल पांडेय नगर, सूर्य नगर, टीपी नगर और ब्रह्मपुरी समेत शहर की कई कॉलोनियों में रहने वाले लोग के बंद पड़े मकानों में चोरियां हो गई हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद लोग अपने घरों पर आएं तो वहां पर सामान बिखरा हुआ मिला है। थाने में शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। आरोप कि थाना पुलिस ने तो चोरी के केस दर्ज नहीं किए। अब लोग चोरी के केस दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन शिकायत कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि थानों में जिसकी शिकायत गई है, वे केस दर्ज हुए हैं। अगर किसी थानेदार ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अभी उनके संज्ञान में ऐसा मामला नहीं आया है, जिसका केस दर्ज न हुआ हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें