फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बना रहे थे अपहरण की सीरीज... तैयार था वार्षिक कैलेंडर

Tue, 24 Dec 2024 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर के गिरोह ने बॉलीवुड के कलाकारों के अपहरण की सीरीज ही बना डाली। दरअसल हर महीने एक नायक को चुना...अब तक चार सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। हालांकि मुश्ताक खान और सुनील पाल ने ही केस दर्ज कराने की हिम्मत जुटाई। बाकी इस अपराध पर चुप्पी साध गए। अब शक्ति कपूर को भी बुलाकर फिरौती वसूलने की योजना थी, मगर सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

बिजनौर के रहने वाले आरोपियों ने जुलाई में अरुण बख्शी से संपर्क साधा था। इसके बाद अगस्त माह में राजेश पुरी से संपर्क साधा जोकि सितंबर में मेरठ आए। हालांकि बाद में आरोपी उन्हें दिल्ली तक वापस छोड़ आए थे। राजेश पुरी ने तीन महीना पहले एक इंटरव्यू में अपने अपहरण की बात को उजागर किया था।
अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में आरोपियों ने अभिनेता मुश्ताक खान से संपर्क किया। जिन्हें आठ नवंबर को फ्लाइट के टिकट भेजे गए। बीस नवंबर मुश्ताक खान का अपहरण कर फिरौती वसूल ली गई थी। इसके बाद दिसंबर में सुनील पाल का अपहरण कर लिया गया। यानि हर महीने एक नए कलाकार को अपना शिकार बनाने के लिए चुना। इसके साथ ही शक्ति कपूर से भी संपर्क किया गया था मगर बुकिंग की एवज में एडवांस रकम पांच लाख मांगी गई, जिसके चलते शक्ति कपूर को बुक नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

सूत्रों का दावा है कि इसी तरह से पूरे साल की योजना तैयार कर रखी थी। मगर सुनील पाल ने मुंबई में जाकर मुंह खोल दिया, जिसके बाद सुनील पाल की पत्नी ने केस दर्ज कराया। सुनील पाल का केस दर्ज हुआ तो मुश्ताक खान ने भी बिजनौर में केस दर्ज करा दिया। आरोपियों ने अपहरण कर फिरौती वसूलने के लिए बेहद ही धैर्य से काम लिया।
- दिल्ली पार्किंग में खड़ी कर दी थी गाड़ी
बिजनौर। अभिनेताओं के अपहरण में लवी पाल की स्कॉर्पियों गाड़ी इस्तेमाल की गई थी। अब अपहरण का केस दर्ज होने के बाद पुलिस की दबिश बढ़ी तो आरोपी लवी ने दिल्ली की एक पार्किंग में गाड़ी कर दी थी। गाड़ी खड़ी कर इलाहाबाद चला गया, जिसके बाद उसे गाड़ी उठाने का मौका नहीं मिल सका। अर्जुन कर्णवाल की गिरफ्तारी के बाद मेरठ पुलिस ने उक्त गाड़ी को बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें