फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर के इन पांच खिलाड़ियों ने किया नाम रोशन

Sun, 24 Sep 2017 11:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
चयनित खिलाड़ी सारुल कंवर और इसरार अजीम खान
विज्ञापन
सहारनपुर के पांच खिलाड़ी यूपी रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के लिए संभावित 20 खिलाड़ियों की सूची में जगह बनाने में सफल रहे हैं। क्रिकेट के क्षेत्र में सहारनपुर की यह अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे सारुल कंवर भी इन पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं। अभी तक वह पंजाब की ओर से रणजी खेलते आए हैं। उत्तर प्रदेश की रणजी टीम के संभावितों में वह भी पहली बार शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने सत्र 2017-18 के लिए रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के लिए संभावित 20 खिलाड़ियों की सूची जारी की है, जिनमें सहारनपुर के पांच खिलाड़ियों को जगह मिली है। चयनित खिलाड़ियों में दाएं हाथ के बल्लेबाज सारुल कंवर, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज इसरार अजीम खान, दाएं हाथ के बल्लेबाज करणवीर कौशल, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद जावेद और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज सानू सैनी शामिल हैं। चयनित खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय बीसीसीआई में कार्यरत मुहम्मद अकरम सैफी को दिया है। अकरम सैफी ने फोन पर बताया कि प्रदेश के संभावित 20 खिलाड़ियों में सबसे अधिक खिलाड़ी सहारनपुर के हैं। सहारनपुर ने मेरठ को भी पीछे छोड़ दिया है, क्योंकि वहां से केवल चार खिलाड़ी चुने गए हैं।

उन्होंने बताया कि वह दिन दूर नहीं जब सहारनपुर के एक नहीं कई खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा बनकर देश के लिए खेलते नजर आएंगे। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। उधर, सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता, पाल्ली कालरा, लतीफुर्रहमान, साजिद उमर, संजीव जखमोला, अब्दुल अहद, राजकुमार राजू, फैयाज आलम, सत्यम शर्मा, आदिल खान, नईम सैफी आदि ने भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें