फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर में बारिश का दोहरा शतक, तीन डिग्री की गिरावट दर्ज

Sun, 24 Sep 2017 10:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सितंबर माह में अभी तक 203 मिमी बारिश ने दोहरा शतक लगा दिया। शनिवार को दिन भर रुककर बारिश होती रही। दो दिनों की बारिश से न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी, जबकि शुक्रवार को धड़ाम हुआ अधिकतम तापमान स्थिर रहा।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष के मुताबिक वेस्ट यूपी में तीन दिन तक पश्चिमी विक्षोभ सिस्टम सक्रिय बना हुआ है। रविवार को भी हल्की बारिश होगी। सोमवार से मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि रात में मौसम धीरे-धीरे सर्द होना शुरू हो जाएगा। मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 100 व न्यूनतम 90 प्रतिशत दर्ज की गई। शनिवार को बारिश 3.5 मिमी रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें