फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के लिए टेंशन बनी ये तारीखें, भीम आर्मी ने किया खुला ऐलान, फोटो वायरल

Fri, 16 Jun 2017 05:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर
विज्ञापन
भीम आर्मी ने पुलिस को अब खुली चुनौती दे डाली है। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने कहा है कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर होने वाले भीम आर्मी के प्रदर्शन के मंच पर बवाल के सभी दोषी मौजूद रहेंगे। पुलिस में हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाए।
विज्ञापन


भीम आर्मी की यह चुनौती न सिर्फ पुलिस के लिए चुनौती है बल्कि पुलिस की साख पर भी सवाल है। सोशल मीडिया पर विनय रतन द्वारा की गई इस पोस्ट से पुलिस महकमे में भी काफी चर्चा हो रही है। विनय रतन की पोस्ट में पुलिस को खुली चुनौती है कि पुलिस में हिम्मत है तो मंच से बवाल के दोषियों को गिरफ्तार करके दिखाए। साथ ही एक पोस्ट में कहा गया है कि बवाल के पीड़ित भी मंच पर बैठेंगे और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। पुलिस अपनी ओर से पूरा जोर लगा रही कि प्रदर्शन को रोका जाए। भीम आर्मी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन न कर सके। लेकिन पुलिस के लिए यह मुमकिन नहीं है। रावण की मां कमलेश इस मामले में पूरी सक्रिय हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार कमलेश देवी ने गुड़गांव और गाजियाबाद में कुछ लोगों के साथ बैठकें की। उसके बाद कुछ लोगों को साथ लेकर वह बृहस्पतिवार को रामपुर मनिहारन में पहुंचीं और कई गांवों में बैठकें कीं। कमलेश देवी की देर रात तक बैठकें जारी रहीं। पुलिस अभी तक कमलेश देवी को ही नहीं रोक सकी तो भीम आर्मी के प्रदर्शन के मामले में पुलिस की कार्रवाई किए जाने का अंदाजा लगाया जा सकता है।

भीम आर्मी के प्रदर्शन की तारीखों से पुलिस को टेंशन 

भीम आर्मी सेना
भीम आर्मी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए सोशल मीडिया पर प्रदर्शन की तारीखों का ऐसा पासा फेंका है कि पुलिस उलझ गई है। भीम आर्मी ने पुलिस को उलझाने के लिए सोशल मीडिया पर 17, 18 और 20 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए पोस्ट की है। जिसमें लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। सर्वाधिक पोस्ट 18 जून के लिए की गई है। 

भीम आर्मी की ओर से पहले 17 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया था। भीम आर्मी से जुड़े हरियाणा के सतपाल तंवर ने सोशल मीडिया पर और लोगों को फोन कर 17 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की। अभी पुलिस इसके संदर्भ में तैयारी कर ही रही थी, कि चंद्रशेखर की मां कमलेश ने 18 को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का एलान कर दिया। जिससे कन्फ्यूजन की स्थिति पैदा हो गई। सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शुरू हो गए और जंतर-मंतर पर पहुंचने की अपील की जाने लगी। पुलिस इस कन्फ्यूजन को दूर करने का प्रयास ही कर रही थी कि अचानक सोशल मीडिया पर 20 जून को प्रदर्शन करने के पोस्ट आने शुरू हो गए। तीनों अलग-अलग तारीखों में जंतर-मंतर पर भीम आर्मी की ओर से ही अपील की गई। जिसने पुलिस को घुमा कर रख दिया। 17 जून के लिए कमलेश की ओर से समता अंबेडकर एकता मंच और समता सैनिक दल द्वारा अपील की गई। इसमें 16 लोगों के मोबाइल नंबर भी दिए गए। 

18 जून के प्रदर्शन के लिए खुद कमलेश देवी का 23 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें 18 जून को लोगों से जंतर-मंतर पर पहुंचने की अपील की गई। उसके बाद फिर से कमलेश देवी और भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन एवं अन्य पदाधिकारियों की ओर से 20 जून के प्रदर्शन के लिए अपील की है। इन तारीखों के चक्कर में पुलिस पूरी तरह से उलझ गई है। पुलिस को अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि प्रदर्शन किस तारीख को होना है। भीम आर्मी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए तीन तारीखों की पोस्ट वायरल की हैं। हालांकि सबसे अधिक अपीलें 18 जून के लिए की गई हैं।
विज्ञापन

होर्डिंग, पोस्टर एवं संदेश किए गए हैं पोस्ट

भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद
भीम आर्मी की ओर से 17, 18 और 20 तरीखों में प्रदर्शन के लिए होर्डिंग नुमा, पोस्टरनुमा और संदेश से लगभग 1800 पोस्ट जारी की गईं हैं। इनमें 192 पोस्ट तो होर्डिंगनुमा अपील की हैं। 600 पोस्ट पोस्टर नुमा हैं और लगभग 1000 संदेश पोस्ट किए गए हैं।
 
तीनों तारीखों पर पुलिस की नजर
पुलिस अब तीनों तारीखों पर ही नजर रखे हुए है और तीनों तारीखों के लिए अपनी तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस मानकर चल रही है कि 17 जून को भीम आर्मी के पदाधिकारी सिर्फ बैठकें करेंगे। प्रदर्शन 18 जून को होने की संभावना है। 20 जून को संभवत: भीम आर्मी के पदाधिकारी आगे के लिए बैठक कर निर्णय ले सकते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें