फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कचहरी में बनेगी चार मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इसके तहत सबसे पहले कचहरी में चार मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग बनाई जाएगी। इसमें 250 से अधिक वाहन खड़े करने की क्षमता होगी। इसी महीने इसकी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

रैपिड कॉरिडोर के अंतर्गत अभी से पार्किंग की समस्या को दूर किया जा रहा है। नमो भारत रैपिड ट्रेन और मेट्रो के सभी स्टेशनों पर पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। एनसीआरटीसी की ओर से रैपिड कॉरिडोर के तहत जोनल प्लान तैयार कर लिया गया है। इसके लिए लोग लगातार प्राधिकरण की वेबसाइट और कार्यालय में आपत्ति और सुझाव भी दे रहे हैं। दूसरी ओर मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की ओर से जाम से निजात के लिए प्लान तैयार किया गया है।
मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि कचहरी में जिला पंचायत कार्यालय के पास पीएनबी बैंक के निकट ही मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद व उन्होंने अधिकारियों की टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया था। उपाध्यक्ष ने बताया कि कचहरी में भारी संख्या में फरियादी पहुंचते हैं। कई सरकारी कार्यालय हैं, जिनमें काफी स्टाफ है। संजय कुमार मीना ने कहा कि भूतल के साथ ही चार अन्य तल भी बनाए जाने का प्रस्ताव है। इसमें 250 से अधिक वाहन एक ही समय में खड़े करने की क्षमता होगी। उन्होंने कहा कि मल्टीलेवल पार्किंग के लिए इसी महीने डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें