फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य प्रदेश से ट्रेन से आने पर होना होगा 14 दिन होम क्वारन्टीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एक जून से चलने वाली ट्रेनों के लिए शासन ने गाइडलाइन जारी कर दी हैं। दूसरे राज्यों से ट्रेन से आने वाले यात्रियों को 14 दिन होम क्वारंटीन होना पड़ेगा। इस दौरान सिटी स्टेशन से भी दो ट्रेनें गुजरेंगी। इनसे सिटी स्टेशन उतरने वाले यात्रियों पर पैनी नजर रखनी होगी। बृहस्पतिवार को सिटी स्टेशन पर गाइडलाइन्स भेज दी गईं। इसमें निर्देश दिए गए हैं कि ट्रेन आने के बाद स्टाफ को बिना लापरवाही सभी यात्रियों की स्कैनिंग करनी होगी। इसमें जिला प्रशासन भी सहयोग करेगा। मजबूत निगरानी के लिए प्रवेश और निकासी द्वार भी अलग-अलग रखे जाएंगे।
विज्ञापन

ये हैं गाइडलाइन
-अगर आप किसी अन्य राज्य से आ रहे हैं और आपको यहीं ठहरना है तो 14 दिन होम क्वारंटीन में जाना होगा।
-अगर आप एक सप्ताह से कम दिनों के लिए आ रहे हैं या कहीं अन्य स्थान पर जाएंगे तो क्वारंटीन होने की जरूरत नही है।
-टिकट लेते समय रेलवे आपसे नाम, उम्र, लिंग, फोन नंबर, कहां से आये हैं, कितने दिन रहेंगे आदि की जानकारी लेगा।
-अगर आप घर के अलावा अन्य किसी स्थान पर रुक रहे हैं तो उसकी डिटेल जिला प्रशासन को देनी होगी।
-होम क्वारंटीन होने के छठे दिन आपका टेस्ट होगा, नेगेटिव आने पर आप क्वारंटीन मुक्त हो जाएंगे।
-यात्रा के समय खांसी, बुखार, जुकाम के लक्षण हैं तो टोल फ्री नंबर 1800-180-5145 पर कॉल करना होगा।
एक जून को आएगी एक ट्रेन
पहले दिन सिटी स्टेशन पर सिर्फ नई दिल्ली से चलने वाली जनशताब्दी पहुंचेगी। इस ट्रेन से दिल्ली या उत्तराखंड से आने वाले यात्रियों पर नजर रखनी होगी। अगले दिन अमृतसर से मुंबई सेंट्रल को जाने वाली गोल्डन टेम्पल गुजरेगी। इस ट्रेन से कई राज्यों के यात्री मेरठ उतर सकते हैं। अब स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे प्रशासन की परीक्षा शुरू होने जा रही है। अगर संक्रमण को रोकना है तो स्टेशन पर सतर्कता बढ़ानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें