फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चार हजार लोगों को मिलेंगे प्लॉट, 22 हेक्टेयर में प्लॉटिंग कर ले आउट तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडा ने विभिन्न योजनाओं में किया लैंड मोनेटाइजेशन, आपत्ति और सुझाव मांगे, फरवरी में ड्रॉ से आवंटन की तैयारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। करीब चार हजार लोगों को विभिन्न योजनाओं में प्लॉट देने की तैयारी है। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की ओर से अब दूसरे फेज में लैंड मोनेटाइजेशन किया गया है। इसमें 22 हेक्टेयर में प्लाटिंग कर लेआउट तैयार किया गया है। इसके लिए आपत्ति और सुझाव भी मांगे हैं। इनके निस्तारण के बाद आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पहले फरवरी में पहले फेज के अंतर्गत ड्रॉ के जरिए लोगों को प्लॉट आवंटित किए गए थे।
मेडा की गंगानगर, लोहिया नगर, वेद व्यसपुरी, शताब्दी नगर, मेजर ध्यानचंद नगर, पल्लवपुरम, मंगल पांडे नगर, श्रद्धापुरी, सैनिक विहार समेत विभिन्न योजनाओं में लैंड मोनेटाइजेशन कराया गया था। इसके तहत जब योजना विकसित की गई थी उस दौरान दूरसंचार, चारागाह, पोस्ट ऑफिस आदि के लिए भी भूमि चिन्हित की गई थी। इनका मौजूदा समय में प्रयोग नहीं है। ऐसे में प्लाटिंग कर ले आउट तैयार किया गया है। इसमें कुल 927 प्लॉट सृजित किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मध्यम और उच्च आय वर्ग के लिए 782 प्लॉट निकाले गए हैं। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस के लिए भी प्लॉट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा अल्प आय वर्ग के लिए 101 तथा व्यवसायिक के लिए 71 प्लॉट रखे गए हैं। दूसरी ओर नर्सिंग होम के लिए पांच, पेट्रोल पंप के लिए एक तथा कम्युनिटी सेंटर के लिए भी एक प्लॉट रखा गया है। मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि लैंड मोनेटाइजेशन के अंतर्गत दूसरे फेज के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक परिवार में चार लोगों का आंकड़ा मानें तो चार हजार लोग सीधे लाभांवित होंगे। उपाध्यक्ष ने बताया कि इनके लिए आपत्ति और सुझाव मांगे गए हैं इनके निस्तारण के बाद प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें