फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 12 स्पर्धाएं होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक अगस्त को होगी प्रतियोगिता, 82 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन

स्टेडियम में ही 300 से अधिक एथलेटिक्स खिलाड़ी करते हैं अभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला एथलेटिक संघ की ओर से एक अगस्त को कराई जा रही जिला यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मात्र 82 एथलीटों ने पंजीकरण कराया है जबकि मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही 300 से अधिक एथलीट प्रतिदिन अभ्यास करते हैं। खिलाड़ियों की कमी कई सवाल खड़े कर रही है। वहीं, संघ की ओर से प्रतियोगिता की पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रतियोगिता में कुल स्पर्धाएं होंगी। इनमें खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि पंजीकरण कराने वालों में बुलंदशहर के भी कई खिलाड़ी शामिल हैं। ऐसे में जिले के खिलाड़ियों की कमी पर उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिले से पारुल चौधरी, अन्नू रानी, प्रियंका गोस्वामी, नीरू पाठक जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे में प्रारंभिक प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों की कमी रहेगी तो खिलाड़ी कैसे तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल 12 इवेंट होंगे। इसमें 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 1000 मीटर दौड़, 5000 मीटर रेस वॉक, 110 मीटर बाधा दौड़ (बालक), 100 मीटर बाधा दौड़ (बालिका), लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो इवेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में दोपहर 12 बजे खिलाड़ियों को बिब्स नंबर दिए जाएंगे। दोपहर 1 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश एथलेटिक संघ के अध्यख आशुतोष भल्ला व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव मौजूद रहेंगे। शाम 5:30 बजे प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें