स्मृति दिवस के रूप में मनाई प्रकाश लाल की 17 वीं पुण्यतिथि
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भारतीय योग संस्थान के संस्थापक दिवंगत प्रकाश लाल की सत्रहवीं पुण्यतिथि कंकरखेड़ा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केंद्र पर स्मृति दिवस के रूप में मनाई। प्रांतीय प्रधान रविंद्र सिंह चौहान ने प्रकाश लाल ने जियो और जीवन दो के सिद्धांत पर चलते हुए योग को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय प्रधान रविंद्र सिंह चौहान एवं अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा प्रकाश लाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रधान सुनील राघव ने किया। सरस्वती वंदना संजुला राघव और सीमा तोमर ने प्रस्तुत की।
आर्य नगर केंद्र की उषा वर्मा के नेतृत्व में प्रकाश लाल के जीवन पर आधारित योगगीत प्रस्तुत किया गया। जिसमें अनीता दहिया, दीपा सेठी और निर्मला ने सहयोग किया। कंकरखेड़ा क्षेत्र के विभिन्न निशुल्क योग केंद्रों के पदाधिकारियों एवं साधकों ने सामूहिक रूप से योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।
कार्यक्रम में अंजू रेहान, बबीता राघव और अनीता दहिया ने प्रार्थना एवं शांति पाठ कराया। जिला मंत्री विपिन कुमार चौहान, जिला संगठन मंत्री ब्रजपाल आदि मौजूद रहे।