फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के साथ जमकर गिरे ओले, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी, गेहूं की फसल को भारी नुकसान

Thu, 30 Apr 2020 07:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जमकर पड़े ओले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने फिर किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बारिश और ओलावृष्टि के साथ तेज हवा ने जहां सरसों और गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया, वहीं अब खेतों में पहले से ही कटी हुई गेहूं की फसल से दाने निकालने भी मुश्किल हो जाएंगे। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को क्षेत्र में हुई भारी ओलावृष्टि से जहां खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल के बर्बाद होने के पूरे आसार हो बन गए है, वहीं सब्जी और आम की फसल को भी भारी नुकसान होने की संभावना है। 

बता दें कि इस वर्ष बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के साथ चली तेज हवा ने गेहूं एवं सरसों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। दोनों ही फसलें पकने से पहले ही जमीन पर बिछ गई थी। हालात यह बने कि क्षेत्र में गेहूं एवं सरसों की फसल की पैदावार आधी रह गई। पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान को इतने पर भी सब्र था, लेकिन इसके बाद भी गेहूं की कटाई होने के बाद खेतों में पड़ी फसल पर बारिश और ओलावृष्टि की मार पड़ गई। नतीजा यह हुआ कि किसानों को अपनी फसल से गेहूं के दाने निकालने भी मुश्किल हो गए और खेतों में पड़ी फसल से अंकुर फूटने लगे हैं। रही सही कसर बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। शाम करीब साढ़े चार बजे बेहट क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी के साथ भारी ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में अगले पांच दिन तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश के आसार

विज्ञापन

घाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में 200 से 300 ग्राम तक के ओले गिरे। जैतपुर कलां के प्रधान प्रेम सिंह चौहान और किसान राम सिंह ने बताया कि जो गेहूं की फसल खेतों में कटी पड़ी है, वह तो खराब हो जाएगी। गेहूं के दाने काले पड़ जाएंगे और भूसा भी पशुओं के खाने योग्य नहीं रहेगा। इसके अलावा क्षेत्र में बड़े क्षेत्रफल में लगने वाली लौकी, करेला, कद्दू, ककड़ी, खीरा आदि की फसल को नुकसान हुआ है।

वहीं बेहट फल पट्टी क्षेत्र में भी ओलावृष्टि ने आम के बागानों को प्रभावित किया। आम कारोबारियों की मानें तो ओलावृष्टि से पेड़ों पर आए बोर को 50 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। छुटमलपुर क्षेत्र में जहां शाम के वक्त बारिश बरसी, वहीं गागलहेडी क्षेत्र में सूखा ओला पड़ने से गेहूं और आम की फसल को नुकसान पहुंचा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें