फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के बाद अब सहारनपुर में छह चमगादड़ों की मौत से लोगों में दहशत, बिजली के तार से लटके मिले शव

Thu, 30 Apr 2020 03:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
bat death - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना की दहशत के बीच सहारनपुर में गुरूवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब रेलवे स्टेशन के करीब छह से अधिक चमगादड़ मृत मिले। चमगादड़ों के मरने की सूचना मिलते ही लोगों में दहशत फैल गई। आनन.फानन में रेलवे के कर्मियों की मौजूदगी में सफाई कर्मियों ने चमगादड़ों को बिजली के तार से उतारकर मिट्टी में दफना दिया।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने जांच पड़ताल की तो मालूम पड़ा कि चमगादड़ों की मौत करंट लगने से हुई है। वन विभाग के कर्मियों की मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि उनके पहंुचने  से पहले ही रेलवेकर्मियों ने चमगादड़ों को सैनिटाइज कराकर दफना दिया। क्षेत्र को भी सैनिटाइज किया गया है। 

सहारनपुर रेलवे स्टेशन के अन्नू टेंट हाऊस रेलवे काॅलोनी के एक क्वार्टर के ऊपर से हाईवोल्टेज लाइन गुजर रही है। बुधवार शाम को काॅलोनीवासियों ने रेलवे के संबंधित अधिकारियों को बिजली के तारों पर चमगादड़ों के लटके होने की सूचना दी थी लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरूवार को लोगों ने फिर से अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया और कहा कि कोरोन के खौफ के बीच चमगादड़ों को लेकर पहले ही दहशत व्याप्त है, लिहाजा तारों में उलझे चमगादड़ों को जल्द से जल्द हटाया जाए। 

इसके बाद रेलवे कर्मियों ने डंडे की सहायता से हाईवोल्टेज तारों में उलझे छह से सात चमगादड़ों को नीचे गिराया और उन्हें सैनिटाइज करने के बाद दूर लेजाकर गड्ढें में दफना दिया। इसके बाद रेलवे काॅलोनी निवासियों ने राहत की सांस ली। वहीं रेलवे अधिकारियों ने क्षेत्र को भी सैनिटाइज कराया है। 
 
सहारनपुर परिक्षेत्र के वन संरक्षक वीके जैन ने बताया कि चमगादड़ से डरने की आवश्यकता नहीं है।  करंट लगने से चमगादड़ों की मौत हुई है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक रेलवे कर्मियों द्वारा उन्हें दफना दिया गया था। यहां किसी तरह के चमगादड़ में कोरोना के लक्षण आदि की कोई बात सामने नहीं आई है। इसलिए डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें