फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्टलरी में मचा हड़कंप, देर रात तक जारी थी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्टलरी में मचा हड़कंप, देर रात तक जारी थी कार्रवाई
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव कंपनी लिमिटेड टपरी (डिस्टलरी) में एसटीएफ की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। देर रात तक डिस्टलरी में टीम की कार्रवाई जारी थी।
कई दिन की गोपनीय पड़ताल के बाद बुधवार को पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विशाल विक्रम सिंह, ज्वांइट कमिश्नर आबकारी विभाग, सीओ एसटीएफ ब्रजेश कुमार टीम में शामिल करीब 20 सदस्यों के साथ सुबह करीब 10 बजे डिस्टलरी पर पहुंचे। इससे डिस्टलरी के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टैक्स इनवॉयस और गेटपास पर एक ही गाड़ी से दो बार शराब निकाल कर वेयर हाउस तक पहुंचाई जा रही थी। ऐसा काफी समय से किया जा रहा था। एसटीएफ ने डिस्टलरी का रिकार्ड भी कब्जे में लिया और कंप्यूटर व लैपटॉप में फीड डाटा की भी बारीकी से जांच की गई। विभागीय सूत्रों की मानें तो यहां से करीब 100 करोड़ रुपये सालाना टैक्स की चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन

गेट किया बंद, किसी को बाहर नहीं जाने दिया
एसटीएफ टीम ने जब डिस्टलरी पर छापा मारा तो वहां काफी कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे। टीम ने डिस्टलरी का गेट बंद करा दिया, ताकि कोई बाहर ना जाने पाए। इसके बाद बाहर से भी किसी को अंदर नहीं आने दिया। देर रात तक टीम की कार्रवाई जारी थी।
चार थानों की फोर्स रही मौजूद
एसटीएफ की कार्रवाई का पता लगते ही स्थानीय आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन एसटीएफ ने आबकारी विभाग की टीमों और स्थानीय पुलिस को जांच से दूर ही रखा। पूरे दिन कार्रवाई के दौरान डिस्टलरी परिसर में चार थानों की पुलिस मौजूद रही। एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह और सीओ प्रथम चंद्रपाल शर्मा भी मौके पर डटे रहे।
ये आरोपी किए गिरफ्तार
1- डिस्टलरी के यूनिट हेड उपेंद्र गोविंद राव निवासी महोबा जिला कुशीनगर
2- बाटलिंग इंचार्ज हरिशरण तिवारी निवासी दुबौली देवरिया
3- केमिस्ट अरविंद कुमार निवासी विनयविहार सहारनपुर
4- बार कोडिंग कंप्यूटर ऑपरेटर प्रदीप राठी निवासी मंसूरपुर मुजफ्फरनगर
5- क्वालिटी कंट्रोलर संजय शर्मा निवासी जनकपुरी सहारनपुर
6- सुपरवाइजर मांगेराम त्यागी निवासी चुड़ियाला भगवानपुर हरिद्वार
7- जयभगवान शर्मा निवासी घरेड़ू, जिला भिवानी हरियाणा
8- ट्रक चालक गुलशेर निवासी पंडोली सहारनपुर
ये सामान किया बरामद
1500 पेटी शराब (फैक्ट्री सहारनपुर से उन्नाव ले जाई जा रही थी), 38895 रुपये नगद, एक ट्रक, चार आधार कार्ड, दो क्रेडिट कार्ड, नौ मोबाइल फोन, डिस्टलरी की एक डीबीआर, एक बार कोड प्रिंटर आदि।
विज्ञापन

एक गेट पास पर लगाते थे दो चक्कर
गिरफ्तार आरोपियों से हुई पूछताछ के हवाले से एसटीएफ ने दावा किया कि नजदीक के वितरण प्वाइंट पर दो दिन में एक गेट पास पर दो चक्कर, उन्नाव और कानपुर के वितरण प्वाइंट पर चार दिन में एक गेट पास पर दो चक्कर लगाकर टैक्स चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दे रहे थे। वारदात के दौरान फैक्टरी के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए जाते थे और चालक ट्रक में लगे जीपीएस को भी बंद कर देते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें