फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन में दूसरे दिन भी खूब रहा वाहनों का आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में दूसरे दिन भी खूब रहा वाहनों का आवागमन
विज्ञापन

- पुलिस ने कहा- बीएड प्रवेश परीक्षा के कारण वाहनों के आवागमन में दी गई छूट
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सप्ताह में दो दिन का लॉकडाउन अब दिखावा साबित होने लगा है। रविवार को शहर में बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों की संख्या अधिक रही तो ऐसे में पुलिस ने भी पल्ला झाड़ लिया। बीएड प्रवेश परीक्षा के छात्रों को लेकर वाहनों के आवागमन में छूट दी गई। शनिवार को भी शहर में लॉकडाउन में कई स्थानों पर जाम की समस्या बनी रही थी। शासन के निर्देश पर जिले में सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार को लॉकडाउन रहता है। ऐसे में पूर्व में सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा थाना प्रभारी और सीओ को जिम्मेदारी दी गई थी कि लॉकडाउन का पालन कराया जाए। रविवार को यह हाल था कि सुबह 9 बजे से 12 बजे तक बीएड प्रवेश परीक्षा की प्रथम पाली का पेपर था, लेकिन दोपहर के एक बजे भी मवाना रोड पर वाहनों का आवागमन खूब था। बाउंड्री रोड पर वाहनों की लाइन लगी थी। जीरो माइल से बेगमपुल तक यही हाल रहा। दोपहर 12 बजे वैशाली बस अड्डे के बाहर आड़े तिरछे वाहन खड़े हुए थे। रेलवे रोड चौराहे पर वाहन आ जा रहे थे। हापुड़ अड्डा चौराहा, भूमिया पुल, लिसाड़ी रोड और हापुड़ रोड पर वाहनों की आवाजाही खूब थी। शाम के समय भी शहर में वाहन अधिक दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन

सुबह ही एसपी ट्रैफिक सड़क पर उतरे
एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव को पुलिस की तरफ से बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में नोडल अधिकारी भी बनाया गया था। ऐसे में एसपी ट्रैफिक रविवार सुबह ही शहर में अलग-अलग स्थानों पर राउंड करते रहे। भैसाली बस अड्डे के अलावा अन्य स्थानों पर भी निर्देश दिए कि कहीं भी यातायात व्यवस्था बाधित न हो। वहीं, लॉकडाउन का पालन कराया जाए। एसपी ट्रैफिक ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें