फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे बंद रहेगी बिजली बंबा बाईपास और शारदा रोड बिजलीघर की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एनसीआरटीसी और आरआरटीएस प्रोजेक्ट के अंतर्गत दिल्ली रोड पर सोमवार को 33 केवी की ओवरहेड विद्युत लाइनों को शिफ्ट करने के लिए अंडरग्राउंड केबल डालने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते शारदा रोड और हापुड़ रोड बाईपास बिजलीघर की बिजली आपूर्ति दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता जागेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान शारदा रोड से जुड़े क्षेत्र ब्रह्मपुरी, शारदा रोड, सरायलाल दास, ईश्वरपुरी, भगवतपुरा, वीरनगर, गौरीपुरा, करमअली, जाटव गेट और बाईपास बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र शिवपुरम, सूर्य पैलेस, सूर्यपुरम, भगवती कुंज, पामग्रीन कालोनी, ग्रीन विलेज, ग्रहम कालोनी, पर्ल रेजीडेंसी, मोहकमपुर गांव, तिरुपति इंडस्ट्रियल एरिया आदि की बिजली 3 घंटे बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें