फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: शुगर मिल की आग 27 घंटे बाद आई काबू में, टैंक में भरा था 13.5 लाख लीटर अल्कोहल

Sun, 27 May 2018 09:50 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
किनौनी शुगर मिल के डिस्टलरी प्लांट के टैंक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में किनौनी शुगर मिल के डिस्टलरी प्लांट में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग पर 29 घंटे की मशक्कत के बाद रविवार शाम काबू पा जा सका। आग से अल्कोहल यूनिट प्वाइंट का टैंक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। इस टैंक में 13.5 लाख लीटर अल्कोहल भरा था। इसमें सेना, आरएएफ, मेरठ समेत आसपास के जिलों की 26 दमकल गाड़ियों ने करीब 325 बार पानी लाने के लिए चक्कर लगाए।

विज्ञापन


रोहटा थाना थाना क्षेत्र के किनौनी गांव में स्थित बजाज शुगर मिल में किनौनी डिस्टलरी प्लांट है। तीन मई को शुगर मिल बंद हुई  थी। शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे अल्कोहल यूनिट प्वाइंट में लोडिंग का काम चल रहा था। पंपिंग मशीन द्वारा कंटेनर में रखे बैरल में अल्कोहल भरी जा रही थी। पंपिंग मशीन में स्पार्किंग होने से आग लग गई थी। पल भर में ही अल्कोहल से भरे टैंक (लोडिंग प्वाइंट) में विस्फोट हुआ और टैंक की चादर उड़कर दूर जा गिरी। 

इस भीषण हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए थे। आग को बुझाने के लिए सेना, आरएएफ के अलावा मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा, मुजफ्फरनगर की दमकल की 26 गाड़ियों के साथ चीफ फायर ऑफिसरों और स्टेशन फायर ऑफिसरों की मदद ली गई। 13.5 लाख लीटर अल्कोहल से भरे जिस टैंक में विस्फोट के बाद आग लगी थी, उससे सटे हुए सात अन्य टैंक थे। इन सभी टैंकों में भी अल्कोहल भरी हुई थी। 
विज्ञापन

शनिवार दोपहर से ही आग बुझाने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन अल्कोहल की आग बुझाने की तमाम कवायद फेल साबित हुईं। एसपी देहात राजेश कुमार, एडीएम सिटी मुकेश चंद्र, एसडीएम सरधना राकेश कुमार सिंह, फायर ब्रिगेड के उपनिदेशक मेरठ जोन अमन शर्मा, एफएसओ मुकेश कुमार और एफएसओ संजीव कुमार आग बुझाए जाने तक मौके पर डटे रहे।

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि आग बुझाने के लिए मेरठ के अलावा, नोएडा, दिल्ली और आगरा से अल्कोहल रजिस्टेंट फोम (केमिकल) मंगाया गया। रविवार को जैसे ही हवा चलनी शुरू हुई तो आग की लपटें और भी विकराल हो गई। पास के सभी सात टैंकों पर भी खतरा मंडराने लगा। रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे पूरी तरह से आग पर काबू पाया गया। आग के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें