शामली। दोपहर के समय में आम बजट पेश किया गया। व्यापारी, किसान व महिलाएं बजट का लाइव प्रसारण देखने के लिए टीवी के सामने बैठे नजर आए। बजट देखने के बाद कोई खुश नजर आया तो कोई मायूस दिखाई दिया।
मंगलवार को दोपहर के समय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्र सरकार का बजट जारी किया। सुबह से ही व्यापारी, किसान व महिलाएं और युवा वर्ग अपने-अपने घरों व दुकानों पर टीवी खोलकर बैठे नजर आए। दोपहर के समय कबाड़ी बाजार, वर्मा मार्केट, कैराना, कांधला, जलालाबाद, थानाभवन में लोग बजट का लाइव प्रसारण दुकानों व घरों में देखते नजर आए। बजट देखने के बाद किसानों ने बताया कि बजट अच्छा नहीं रहा। वहीं, महिलाएं कहती नजर आई कि सोने पर टैक्स कम हो गया है, यह अच्छा किया है। बजट देखकर कोई खुश नजर आया तो कोई मायूस दिखा।