फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं : अमित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धापुरी एमडीए मार्केट में 307 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्रद्धापुरी एमडीए मार्केट में श्रद्धापुरी व्यापार संघ के संरक्षक देव कुमार छोकर और अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक द्वारा 25 वां विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन विधायक अमित अग्रवाल ने नारियल फोड़कर किया। विधायक ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता है। रक्तदान से ही किसी की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन

विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान से तमाम तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। रक्तदान में जसवंत राय अस्पताल के डॉक्टर तथा संजीवनी ब्लड बैंक के डॉक्टर अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। दस महिलाओं ने भी रक्तदान किया। ठाकुर ओपी सिंह ने बताया कि रक्तदान सुबह 9:00 बजे से शाम को 5:30 बजे तक चला। कुल 307 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में चौधरी सतबीर सिंह, पंडित दिवाकर त्रिपाठी, रजनीश कुमार, अजय कुमार, ओपी सिंह, गुल्लू ठाकुर, निरंकार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें