पुलिस मुठभेड में घायल गौतस्कर हिस्ट्रीशीटर। (स्त्रोत पुलिस) मवाना।
आरोपी के विरुद्ध 11 मुकदमे पंजीकृत, आरोपी मवाना थाने में वांछित था
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। पुलिस के साथ मुठभेड़ में गांव सठला निवासी गोतस्कर हिस्ट्रीशीटर सादिक उर्फ अटल पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, गोकशी के उपकरण व एक बछिया (लावारिश पशु) बरामद की है। आरोपी के तीन साथी भागने में सफल रहे।
पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस द्वारा 4 जनवरी को चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग गोकशी करने की फिराक में एक आवारा पशु को पकड़ कर बहोड़ूपुर जाने वाले रास्ते पर गन्ने के खेत में ले गए हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी सादिक उर्फ अटल निवासी गांव सठला को गिरफ्तार करने का प्रयास किया।
घिरते आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। इससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में सादिक के दाएं पैर में घुटने से नीचे गोली लगी। आरोपी के तीन साथी अंधेरे व ईख के खेतों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार साहिल उर्फ अटल पूर्व से हिस्ट्रीशीटर है। इसके विरुद्ध गोकशी के अन्य मुकदमे में न्यायालय द्वारा बिना जमानती वारंट भी जारी किया गया है। आरोपी सादिक के विरुद्ध 11 मुकदमे पंजीकृत हैं। आरोपी मवाना थाने में वांछित था। उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया।
पुलिस मुठभेड में घायल गौतस्कर हिस्ट्रीशीटर। (स्त्रोत पुलिस) मवाना।