फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारने वालों का सुराग नहीं, परिजन पालिका अध्यक्ष से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला तिहाई जुड्डी में घर के बाहर खड़े सुनील कुमार को गोली मारकर घायल करने के मामले में पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में लगी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की जानकारी के संबंध में कुछ सुराग हाथ लगा है।
विज्ञापन

मोहल्ला तिहाई निवासी सुनील कुमार मंगलवार शाम अपने घर के बाहर पड़ोसियों के साथ बैठा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान तेज गति में बाइक सवार तीन युवक आए। इन्हें किसी ने आराम से बाइक चलाने के लिए कहा तो एक युवक बाइक से उतरा और फायरिंग कर दी। गोली सुनील कुमार के सिर में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। सुनील का इलाज मेरठ में चल रहा है। उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सुनील की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल ने बताया कि दो टीमें लगी हैं। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी है, लेकिन अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

दूसरी ओर सुनील के परिजन और मोहल्लेवासियों के साथ पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक से मिले। उन्होंने क्षेत्र की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि मोहल्ले के बच्चों और महिलाओं में डर बैठ गया है। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पालिका अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि वह खुद प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर सख्त कार्रवाई करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें