फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीज को लेकर बाजार में छाई हरियाली

Wed, 07 Aug 2024 04:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
शामली हरियाली तीज पर  महेंदी लगवाती महिला
विज्ञापन
शामली। हरियाली तीज का त्योहार बुधवार को मनाया जाएगा। खरीदारों की भीड़ से बाजार में हरियाली छाई है। हरी साड़ियां, हरी चूड़ी की मांग अधिक है। साथ ही महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की खरीदारी की। ब्यूटी पार्लरों और मेहंदी लगाने वालाें के यहां पर भी बुकिंग आनी शुरू हो गई हैं। मिठाई विक्रेताओं के यहां घेवर की बिक्री भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


हरियाली तीज पर महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए उपवास रखती हैं। सोलह शृंगार कर पूजन करतीं है। सावन के गीतों पर झूला झूलने की रस्म भी पूरे उत्साह के साथ निभाई जाती है।

शहर के नया बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, कबाड़ी बाजार आदि बाजारों में साड़ी से लेकर घेवर और अन्य सामान खरीदने के लिए भीड़ रही। बाजारों में 500 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की साड़ियों की खूब बिक्री हो रही है। वहीं, चूड़ियों की दुकानों पर खूब खनक सुनाई दे रही है।
विज्ञापन


हरियाली तीज के लिए सभी हलवाइयों ने घेवर तैयार करना शुरू कर दिया है। विभिन्न प्रकार का घेवर तैयार किया जा रहा है। देसी घी का घेवर 460 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं, वनस्पति घी का घेवर भी 250 रुपये से लेकर 300 रुपये किलो तक बिक रहा है।



-

बोले व्यापारी

महिलाएं साड़ियां खरीने के बाद मैचिंग की चूड़ियां खरीद रही हैं। इसलिए हमने हर एक रंग की चूड़ियों का स्टाॅक रखा है। शृंगार के सामान की बिक्री भी सामान्य रूप से शुरू हो गई है। -सुनील कुमार, शृंगार सामग्री विक्रेता

साड़ियों की ब्रिकी के लिए हमने पहले से ही तैयारी कर रखी है। हरे रंग की साड़ियों को माल में लाए हैं। ग्राहक इसको खूब पसंद कर रहे हैं। इस साल हरियाली तीज पर साड़ियों की अच्छी बिक्री हो रही है। -नफीस अहमद, साड़ी विक्रेता

इस साल छोटे आकार का घेवर बना गया है। इस घेवर में कम मिठास के साथ इसका वजन भी हल्का रहेगा। बाजार में कई प्रकार के घेवर तैयार हो रहे हैं। इसलिए हमने भी ग्राहकों को कुछ विशेष देना उचित समझा है। -अंशुल गुप्ता, मिष्ठान विक्रेता

सोलह श्रृंगार कर मनाएंगी तीज

तीज पर सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना कर पति की लंबी आयु की कामना करूंगी। पार्क प्लाजा में महिलाओं ने मिलकर तीज उत्सव मनाया है। - सुनीता अग्रवाल



कई सालों के तप के बाद पार्वती ने भगवान शिव को पाया था। मैं इस व्रत को लेकर काफी खुश हूं। मैं पति की लंबी आयु और परिवार की सुख शांति के लिए इस व्रत को विधि विधान से करूंगी। - रिया अग्रवाल

शामली हरियाली तीज पर  महेंदी लगवाती महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें