फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उपचार के दौरान महिला की मौत

Wed, 07 Aug 2024 04:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल में गमजदा महिला के परिजन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। गुस्साएं परिजनों ने हंगामा किया। डाॅक्टर की लापरवाही से मौत का आरोप लगाया। मृतका के पति ने डाॅक्टर के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भैंसवाल निवासी राजेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी ललिता के हाथ में पस पड़ा हुआ था। पत्नी को उपचार के लिए गढ़ीपुख्ता के एक क्लीनिक में भर्ती कराया। आरोप है कि जहां पर चिकित्सक ने पत्नी को इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाने के बाद अचानक ही महिला की तबीयत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डाॅक्टर की लापरवाही से मौत का आरोप लगाया और हंगामा किया। इस दौरान चिकित्सक मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर, सीएमओ ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें