फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान महावीर की शिक्षा को समझने की जरूरत : प्रतीक सागर

सार

मेरठ के शारदा रोड स्थित महावीर जयंती भवन में तीन दिवसीय महावीर कथा का आयोजन शुरू हुआ। आचार्य प्रतीक सागर महाराज ने भगवान महावीर के अनंत ज्ञान व जीवन की महत्ता पर प्रकाश डाला। जैन समाज में कार्यक्रम को विशेष महत्व मिल रहा है।
विज्ञापन
महावीर जयंती भवन में जैन समाज का कार्यक्रम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- महावीर जयंती भवन में तीन दिवसीय कथा का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शारदा रोड स्थित महावीर जयंती भवन में तीन दिवसीय महावीर कथा शुरू हुई। इसमें आचार्य प्रतीक सागर महाराज ने कहा कि भगवान महावीर के जीवन चरित्र को जन-जन और घर-घर तक पहुंचाने की आवश्यकता है। जैन समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उनके जीवन और शिक्षा को समझने की जरूरत है।
विज्ञापन

प्रतीक सागर ने भगवान महावीर के अनंत ज्ञान और चरित्र की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जैसे आकाश और सागर का कोई अंत नहीं है, उसी प्रकार भगवान महावीर का ज्ञान अनंत है। जो इस बात को समझ लेगा, उसका जीवन सफल हो जाएगा। कार्यक्रम में जैन समाज के अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, प्रधानमंत्री सुरेंद्र जैन, संजय जैन, विनोद जैन, अनिल जैन, एडवोकेट प्रमोद जैन, वीरेंद्र जैन, अनुज जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें