फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पारंपरिक परिधानों में गरबा नृत्य से मचाया धमाल

सार

मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में रास रंगीलो डांडिया नाइट का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में डीजे वेरोनिका की प्रस्तुति ने सभी को आकर्षित किया। आयोजन से छात्र-छात्राओं में उत्साह और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ी।
विज्ञापन
सुभारती में हुआ गरबा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- सुभारती विवि में रास रंगीलो डांडिया नाइट का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय परिसर शुक्रवार शाम संस्कृति और उत्साह के रंगों से सराबोर हो गया। यहां रास रंगीलो डांडिया नाइट में पारंपरिक परिधानों में गरबा नृत्य की प्रस्तुति ने सभी को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध डीजे वेरोनिका की प्रस्तुति भी रही। पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र और संकाय सदस्य जमकर झूमे।
इससे पहले सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज, कुलपति प्रो. पीके शर्मा और अधिशासी अधिकारी डॉ. कृष्णमूर्ति ने संयुक्त रूप से मां दुर्गा की आरती के साथ किया। डॉ. शल्या राज ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल अकादमिक शिक्षा तक सीमित नहीं है, यह सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और युवाओं को उससे जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। डांडिया नाइट जैसे आयोजन छात्रों को अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। कुलपति पीके शर्मा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है। ऐसे आयोजन छात्रों के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरती के बाद जैसे ही डीजे वेरोनिका ने मंच संभाला तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने 'छोगाड़ा तारा', 'नगाड़ा संग ढोल बाजे' और अन्य लोकप्रिय बॉलीवुड व गुजराती गीतों के मिश्रण से ऐसा समा बांधा कि कोई भी खुद को थिरकने से नहीं रोक सका। डीजे वेरोनिका ने मेरठ और सुभारती विश्वविद्यालय के छात्रों की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोगों का प्यार और संगीत के प्रति उनकी दीवानगी अद्भुत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें