फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में मारपीट, ये रही झगड़े के पीछे की बड़ी वजह, दो दर्जन के अधिक लोग हिरासत में

Sat, 31 Oct 2020 05:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फिल्मी स्टाइल में हुआ झगड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा क्षेत्र में शनिवार को मारपीट का मामला सामने आया है। विद्युत कनेक्शन को लेकर दो पक्षों के बीच फिल्मी स्टाइल में मारपीट हुई। इसमें तीन लोगों को चोट आई हैं। वहीं पुलिस ने करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
भोपा थाना क्षेत्र के गांव रूड़कली निवासी शादाब और तनवीर समेत कई लोगों ने गांव पटोली निवासी शहजाद को विद्युत कनेक्शन लेने के लिए पैसे दिये थे। मामले को लेकर शनिवार को दोनों पक्ष भोपा विद्युत उप केंद्र पर पहुंच गए। जहां विद्युत कनेक्शन व पैसे के लेनदेन को लेकर आपस में गाली-गलौच हो गई। इसके बाद फिल्मी स्टाइल में दोनों पक्षों में सरेआम मारपीट हुई।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दो दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार मारपीट के दौरान कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जेल में सक्रिय हैं ये शातिर बदमाश, अब सामने आई ये बड़ी बात, पश्चिमी यूपी में कैसे थमेंगी वारदात
विज्ञापन


भोपा थाना के एसओ सूबे सिंह का कहना है कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें