मुंबई में मिली अंतिम लोकेशन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदन सिंह बद्दो की अंतिम लोकेशन मुंबई में मिली है। पुलिस ने इसको तस्दीक भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस मानती है कि बद्दो अभी भारत में है। इसको देखते हुए मेरठ पुलिस व एसटीएफ जांच कर रही है। ढाई लाख का इनाम होने के बाद बद्दो की तलाश में कई सुरक्षा एजेंसियों भी लग गई हैं। लेकिन अभी कोई महत्वपूर्ण बात सामने नहीं आई।
बद्दो का करीबी है मिक्का
बद्दो की फरारी में दिल्ली में गिरफ्तार हुए लल्लू मक्कड़, सोनू सहगल और डिपिन सूरी ने पूछताछ में बताया था कि मिक्का एक फाइनेंसर है। जोकि बद्दो का बेहद करीबी है। होटल से मिक्का बददो को लेकर गया था। जिसके बाद से मेरठ पुलिस मिक्का के पीछे लगी। मिक्का को पुलिस ने दबोच लिया। लेकिन बद्दो कहां है, इसकी जानकारी उसने न होने की बात बताई।
अभी जांच चल रही है
बद्दो की तलाश में पुलिस जुटी है। कई लोगों से पूछताछ चल रही है। मिक्का नाम के युवक को पकड़ने की जानकारी अभी मुझे नहीं है। पुलिस कई बिंदू पर गहनता से जांच करने में जुटी है।
- नितिन तिवारी, एसएसपी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/