मेरठ में हरी सब्जियों के भाव जहां कम हो रहे हैं। ऐसे में प्याज के भाव में एक बार फिर से तेजी आई है। हफ्ते भर में प्याज के रिटेल भाव 35 रुपये किलो से 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है। मंडी अधिकारियों और आढ़तियों के अनुसार पीछे से कुछ समय के लिए तेजी हैं तो कुछ आढ़तियों का कहना है विवाह के कारण भाव बढ़े हुए हैं।
बता दें कि मंडी में थोक में प्याज का भाव 40 रुपये प्रति किलो है। इस समय प्याज नासिक से आ रही हैं। इसके अतिरिक्त अन्य सब्जियों के भाव पूर्व के अनुसार 10 रुपये प्रति किलो से 25 रुपये किलो के बीच हैं।
यह भी पढ़ें: मेरठ में फिर एक महिला को संक्रमण की पुष्टी, 3373 कोरोना योद्धाओं को लगा टीका
सब्जी मंडी रिटेल
प्याज 40 55-60
आलू 5 10-12
टमाटर 8 20-25
गोभी 2 10-12
सीताफल 8 16-20
खीरा 15 30-35
गाजर 6 12-15
पत्ता गोभी 2 10-12
नोट : सभी सब्जियों के मूल्य प्रतिकिलो के हिसाब से हैं।
(सदर, कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, रोहटा रोड, गंगानगर)
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/