मेरठ। ब्रह्मपुरी में एक मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की दवाई व नकदी चोरी कर ली। मेडिकल स्टोर संचालक ने ब्रह्मपुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
किठौर निवासी दानिश ने बताया कि खत्ता रोड पर उसकी सहारा मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान है। 12 दिसंबर की रात वह दुकान बंद कर घर गया था। रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर इंवर्टर, बैटरी, कास्मेटिक का सामान, दवाई व गल्ले में रखे रुपये चुरा लिए। सुबह दुकान पर आने पर चोरी का पता चला। दानिश की तहरीर पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आसपास की सीसीटीवी फुटेज चेक कर पुलिस चोरों की पहचान का प्रयास कर रही है। संवाद