फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: थाने से 200 मीटर दूर घर में लाखों की चोरी

विज्ञापन
जानीखुर्द। जानी में सेफ तोड़कर हुई चोरी में फैला समान फोटो संवाद
विज्ञापन
- शादी में गया था दर्जी का परिवार, 1.85 लाख नकदी और छह लाख के जेवर चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। क्षेत्र के जानी खुर्द गांव में चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक घर को निशाना बनाया। यह घर जानी थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। परिवार शादी में शामिल होने के लिए मेरठ गया था। चोरों ने लाखों रुपये नकद और जेवर चुरा लिए। पीड़ित परिवार में घटना की जानकारी मिलने पर दहशत फैल गई। पीड़ित ताहिर ने जानी थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

ताहिर गांव में दर्जी की दुकान चलाते हैं। रविवार को वह अपने पूरे परिवार के साथ मेरठ में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। रात में किसी समय चोर छत के रास्ते घर के अंदर घुस आए। चोरों ने कमरे में रखी तिजोरी का ताला तोड़ दिया। चोरों ने तिजोरी से 1 लाख 85 हजार रुपये नकद और करीब 6 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर आसानी से फरार हो गए। परिवार के देर रात मेरठ से लौटने पर चोरी का पता चला। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें