फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चोरी का खुलासा किया, आरोपी जेल भेजा, आभूषण बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। मुंडाली थाना पुलिस ने ग्राम आलमपुर बुजुर्ग में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग समेत दो आरोपी को पकड़ा। उनके पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

बीते 23 अगस्त को ग्राम आलमपुर बुजुर्ग निवासी मंगते पाल के मकान में चोरी हुई थी। पुलिस ने काला आम चौराहे, समयपुर जाने वाले मार्ग से दो संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने आलमपुर बुजुर्ग में चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। चोरी की इस घटना को नाबालिग ने अपने साथी करण के साथ मिलकर अंजाम दिया था। उनसे आभूषण बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। वहीं, उसके करण को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें