फलावदा। पुलिस ने हरियाणा से चोरी हुआ ट्रैक्टर शुक्रवार को कस्बे से बरामद कर लिया। हरियाणा पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस ट्रैक्टर तथा युवक को अपने साथ ले गई। रोहतक जिले के ग्राम बोहरा से बीती 25 मई को मनोज पुत्र रणवीर का ट्रैक्टर चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में मनोज ने थाना शिवाजी कॉलोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शिवाजी थाना पुलिस को जानकारी मिली कि हरियाणा से चोरी हुआ ट्रैक्टर फलावदा कस्बे में चल रहा है। जिस पर हरियाणा पुलिस ट्रैक्टर बरामद करने के लिए शुक्रवार को फलावदा पहुंची। हेड कांस्टेबल अनिल व यामीन ने बताया कि सूचना मिली थी ट्रैक्टर कस्बे में चल रहा है। सूचना पाकर हरियाणा पुलिस तथा यूपी 100 तैनात सचिन शर्मा, बलवीर तथा राजेंद्र को साथ लेकर कस्बे दबिश देकर ट्रैक्टर तथा एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। ट्रैक्टर तथा पकड़े गए युवक को हरियाणा पुलिस अपने साथ ले गई है। वहीं, पीड़ित ट्रैक्टर स्वामी मनोज ने क्षेत्र की पीआरवी का आभार जताया।