फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन: वन जीरो नाइन जीरो को बनाएं अपना हीरो

Sat, 20 Jul 2019 02:13 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरधना। फिल्मों में जब आप हीरो को विलेन की धुनाई करते देखती हैं तो मजा आता है.. हीरो की हिम्मत देखकर आप खुश होती हैं तो अपने अंदर छिपी हिम्मत को थोड़ी आप भी जगाइए। आज से आप स्वयं अपनी हीरो बन जाएं। अपनी लाइफ का हीरो बनने के लिए सबसे सही तरीका है कि जो गलत हो रहा है उसके खिलाफ आवाज उठाएं। तय कर लें आज से वन जीरो नाइन जीरो आपकी लाइफ का पसंदीदा हीरो है।
विज्ञापन

बालिका सुरक्षा की जानकारी देते हुए छात्राओं को वुमन पावर हेल्पलाइन 1090 को हीरो बनाने का यह संदेश एसपी देहात अविनाश पांडे ने दिया। पुलिस, प्रशासन व अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के संयुक्त प्रयास से चल रहे बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान में छात्राओं को बेहद रोचक ढंग से शिक्षित किया गया। शहर के स्कूलों से हटकर शुक्रवार को अभियान सरधना के संत जोजफ गर्ल्स इंटर कॉलेज में चलाया गया। एसपी देहात ने छात्राओं को डॉयल 100, 1098 सहित 1090 हेल्पलाइन की जानकारी दी। छात्राओं को कहा कि अपने आसपास भी किसी महिला, लड़की के साथ गलत होता देखें तो शिकायत अवश्य करें। उप्र शोतोकाई संघ की टीम क ी ओर से शिहान सिराज अहमद व टीम सदस्य अर्पित, सौरभ व अन्य ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की जानकारी दी। प्रधानाचार्य सिस्टर मीना नायडू ने स्वागत किया। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिये नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। सीओ पंकज कुमार, थानाध्यक्ष धमेंद्र सिंह राठौर, बीआरसी शरद चौहान, वीरेंद्र सिंह, ठाकुर प्रीतीश कुमार, ऐनूद़दीन शाह, सूर्यदेव त्यागी, पंकज जैन फादर पाक्या नाथन मौजूद रहे। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सरधना में भी कवच अभियान चलाया गया।

चावली देवी गर्ल्स में भी चला कवच अभियान
चावली
देवी आर्य कन्या इंटर कॉलेज ब्रह्मपुरी में कवच अभियान चलाया गया। शोतोकाई संघ की ओर से नीलम व टीम ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज ने छात्राओं को हेल्पलाइन की जानकारी दी। प्रिंसिपल नीलम सिंह ने सभी का स्वागत किया। भागीरथी एजी इंटर कॉलेज लालकुर्ती, डॉ. बीआर, गर्ल्स इंटर कॉलेज सुभाष नगर में भी छात्राओं को गुड टच बेड टच व हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। एमपीएस फॉर गर्ल्स में नवज्योति वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अभियान चलाया गया। कंकरखेड़ा के आदर्श एकेडमी, बीएसके मॉडल स्कूल, सेंट पॉल पब्लिक स्कूल में भी कार्यक्रम हुए। लाला मोहम्मदपुर गांव स्थित साईं इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसमें चौकी इंचार्ज राहुल सिरोही व सारथी संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडे ने समाज में बढ़ते अपराधों को लेकर छात्राओं को जागरूक किया। प्रधानाचार्या पूजा शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. विनीत शर्मा, सौम्या शुक्ला, मयंक वर्मा, प्रथम अग्रवाल, रोहित गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें