फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: परीक्षितगढ़ में दो मंदिरों और मकान में चोरी संदूक का ताला तोड़ एक लाख रुपये और तीन मोबाइल उड़ाए, खेत में फेंका संदूक<bha>;</bha> दो देवी मंदिरों के दानपात्र से हजारों की चोरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही रात में चोरी की तीन वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन

- किसान के मकान से एक लाख की नकदी चोरी की
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। गोविंदपुरी गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक मकान और दो मंदिरों में चोरी की वारदात की। पहले राजपाल के मकान में चोरी की। इसके बाद गांव के दो मंदिरों के ताले तोड़कर दानपात्र का ताला तोड़ कर हजारों की चोरी कर ले गए। पुलिस जांच के नाम पर खानापूर्ति करते हुए वापस लौट आई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

ग्रामीणों के अनुसार, चोरों ने गोविंदपुरी निवासी राजपाल पुत्र लख्मी चंद के मकान में घुसकर संदूक का ताला तोड़ कर करीब एक लाख रुपये की नकदी तथा तीन मोबाइल फोन चोरी कर लिए। वारदात के बाद चोर संदूक को किसान लटूर के खेत में फेंक गए। चोरों ने गांव के समीप बने प्राचीन दो देवी मंदिरों को भी निशाना बनाया। दोनों मंदिरों के ताले तोड़कर दानपात्र चोरी कर ले गए। बताया गया है दानपात्र में करीब पांच हजार रुपये थे। एक ही रात में मकान और दो धार्मिक स्थलों में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश बना है।
विज्ञापन

घर में सोता रहा परिवार, चोरों ने साफ कर दिया संदूक
- पीड़ित राजपाल का परिवार घर में मौजूद था। राजपाल के बेटे अर्जुन और कृष्ण तथा दादी घर में ही थे। बावजूद चोर चोरी कर फरार हो गए। सुबह चोरी का पता चलने पर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। संदूक गायब मिलने के बाद आसपास तलाश किया तो वह किसान लटूर के खेत में पड़ा मिला। राजपाल ने बताया एक लाख रुपये मकान निर्माण के लिए रखे हुए थे।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खंगाला घटनास्थल
घटना की सूचना मिलते ही परीक्षितगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान, खेत और मंदिरों का निरीक्षण कर वारदात से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास किया। जांच के बाद पुलिस वापस लौट गई।

चोरों ने मंदिरों को बनाया टारगेट
दस दिन पूर्व गांव पसवाड़ा में चोरों ने नट समाज की बस्ती में उनके पूर्वज दादा दल्लू के नाम के मंदिर से 10 तोले की पांच चांदी की देवी देवताओं की मूर्ति चोरी व दानपेटी से 70 हजार व अनिल के मकान से 25 हजार की नकदी, एलईडी आदि सामान चोरी किया था। पुलिस जांच के नाम पर रस्म अदायगी कर वापस थाने लौट आती है। पुलिस ने घटना का खुलासा नहीं किया है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस चोरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


-
एजेंसी से टायर व दस हजार लेकर भागे बदमाश
परीक्षितगढ़। कसबे में सहकारी बैंक के समीप गांव पसवाड़ा निवासी कुलदीप कुमार शर्मा की टायर की एजेंसी है। शनिवार को काली अपाची बाइक सवार दो बदमाश एजेंसी पर पहुंचे और दुकान मालिक कुलदीप से टायर खरीदने की बात कही। कुलदीप दुकान के अंदर टायर लेने गया तभी बदमाश एक बाइक का टायर व गल्ले में रखे दस हजार की नकदी चोरी कर भाग गए। पीड़ित दुकानदार को चोरी का पता लगने पर आसपास चोरों की तलाश किया। पडौसी दुकान में लगे सीसी कैमरे में बदमाशों की फूटेज देखी, जिसमें बदमाश बाइक पर जाते दिखाई दिए। पीड़ित ने थाने में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें