फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आधा दर्जन नलकूपों में चोरी

विज्ञापन
नलकूपों पर हुई चोरी के संबंध में जानकारी देते किसान। (स्त्रोत किसान) मवाना।
विज्ञापन
फलावदा। चोरों ने मवाना मार्ग पर जनता इंटर कॉलेज के पीछे आधा दर्जन नलकूपों को निशाना बनाते हुए नलकूपों का ताला तोड़कर स्टार्टर और केबल आदि चोरी कर लिए। घटना के संबंध में किसानों ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मवाना मार्ग पर जनता इंटर कॉलेज के पीछे खेतों पर लगे नलकूपों को निशाना बनाते हुए चोरों ने विद्युत उपकरण चोरी कर लिए। घटना के संबंध में पीड़ित किसान प्रमोद आर्य, जयप्रकाश सैनी, ओमवीर सिंह, सोनू, विवेक कुमार, वरुण कुमार निवासी फलावदा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार देर रात चोरों ने उनके नलकूपों पर लगे लोहे के गेट को उखाड़कर करीब एक लाख रुपये कीमत के इलेक्ट्रिक उपकरण व तांबे का सामान चोरी कर लिया। वहीं कस्बे के जूड़ कब्रिस्तान वाले मार्ग पर भी नलकूपों के ताले तोड़ने का प्रयास किया गया। चोरों ने एक सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के गांव झिंझाड़पुर व पिनाई के जंगल से 11 किसानों के नलकूपों से सामान चोरी किया था। पीड़ित किसानों ने घटना के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें