फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सात दिन से लापता महिला का सुराग नहीं, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। भलसोना गांव निवासी महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों में अनहोनी की आशंका जताई है। रविवार को विवाहिता के भाई ने सरधना थाने में गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दी।
गांव छुर निवासी श्यामबीर ने बताया कि उसकी बहन दीपा की शादी लगभग 14 वर्ष पहले भलसोना गांव के एक युवक से हुई थी। आरोप है कि दीपा को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। बीती 9 फरवरी को वह अचानक घर से बिना बताए लापता हो गई। मायके वालों ने ससुराल में फोन कर स्थिति पूछी तो बताया गया कि दीपा घर से कहीं बाहर जाने की बात कहकर निकली थी लेकिन लौटकर नहीं आई। परिजनों ने दीपा की हर जगह तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को मायका पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और ससुराल पक्ष पर उसे गायब करने का आरोप लगाया है। परिवार ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई कर लापता महिला को खोजने की मांग की है।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लापता महिला की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें