फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्वेशपुर में दो घरों से लाखों के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्वेशपुर में दो घरों से लाखों के जेवरात चोरी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। ग्राम दुर्वेशपुर में बृहस्पतिवार रात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। किसानों को सुबह घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से जानकारी लेकर सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
ग्राम दुर्वेशपुर निवासी किसान महाराज सिंह के चार पुत्र बाहर नौकरी करते हैं। वह अकेले गांव में खेती करते हैं। बृहस्पतिवार रात महाराज सिंह के मकान में चोर घुस आए। उन्होंने कमरों में रखी दो सेफ व लॉकर का ताला तोड़ दिया। महाराज सिंह के अनुसार, चोर चार सोने के सेट, एक चेन, एक टीका, सोने के दो जोड़ी कुंडल, नाक की लौंग, दो अंगूठी, दो जोड़ी टॉप्स, चांदी के एक जोड़ी कड़े, चार जोड़ी पायल, 15 जोड़ी बिछुए आदि सामान ले गए। शुक्रवार सुबह कमरों के ताले टूटे देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह पत्नी के साथ सोए हुए थे। इसी दौरान वारदात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्राम तोहफापुर मार्ग स्थित जगपाल पुत्र लखपत के घर में चोरों ने दूसरी मंजिल पर बने कमरे का ताला तोड़ा। यहां से चोर दो सोने की चेन, चार अंगूठी, एक जोड़ी सैंपिल चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने बताया कि चोर लगभग आठ लाख रुपये कीमत के जेवरात ले गए हैं। वारदात से ग्रामीणों में रोष है। समाचार लिखे जाने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें