मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में चार कॉलोनियों के मंदिरों में चोरी की वारदात हुई। किशनपुरा निवासी अमित गोयल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ा और उनसे पूछताछ के बाद दो दुकानदारों को हिरासत में लिया है।
अमित गोयल ने पुलिस को बताया कि पुष्प विहार कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से तांबे के नाग देवता, मोक्षपुरी कॉलोनी स्थित गौरी शंकर मंदिर से पीतल के दो घंटे व नकदी चोरी हुई। वहीं, शेखपुरा रोड स्थित शिव हरि मंदिर से भी पीतल का एक कलश व पीतल का नाग देवता चोरी हुए हैं। चार मंदिरों में चोरी होने पर लोगों ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दो नाबालिग आरोपियों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दो बाल अपचारी से चोरी का सामान खरीदने वाले दो दुकानदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।