फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस चेक पोस्ट के सामने दुकानों का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के भूनी चौराहे पर पुलिस चेक पोस्ट से महज 50 मीटर की दूरी पर रविवार देर रात बदमाशों ने सात दुकानों के ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बदमाश दुकान में रखा सामान व नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार शाहरुख, निजामुद्दीन, ज्ञानेश्वर, शमीम, शेखर, रोहित ने तहरीर में बताया कि रविवार शाम वह अपनी-अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बदमाश दुकान में रखा नकदी समेत करीब एक लाख का सामान चुरा ले गए। सोमवार सुबह व्यापारियों ने दुकान के ताले टूटे हुए देखे तो घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की।
पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो बदमाश खेत से निकलकर सड़क किनारे रखे एक खोखे का ताला तोड़कर चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित व्यापारियों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें