फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में सभी नौ सीटें जीतेगी सपा : राजपाल कश्यप

विज्ञापन
मेरठ-----------गंगानगर में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप का स्वागत
विज्ञापन
मेरठ। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि सपा गाजियाबाद और मीरापुर उपचुनाव बहुत मजबूती से लड़ रही है। विधानसभा उपचुनाव में सभी नौ सीटों पर पार्टी जीत हासिल करेगी। गाजियाबाद से मीरापुर जाते समय गंगानगर में सपाइयों ने राजपाल कश्यप का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीरापुर उपचुनाव में प्रचार के लिए भेजा है। उन्होंने दावा किया कि जनता मीरापुर प्रत्याशी सुम्बुल को भारी मतों से विजयी बनाएगी। पीडीए की पूरे प्रदेश में लहर है। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी, निरंजन सिंह, पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष एहतेशाम इलाही, अमित शर्मा, विजयपाल कश्यप, रजत शर्मा, हाजी आदिल अंसारी, संदीप यादव और दीपक सिरोही आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें