फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल मैनेजर के मकान के ताले तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल मैनेजर के मकान के ताले तोड़कर चोरी
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित जयभीमनगर के शिव शक्ति विहार में शुगर मिल मैनेजर विकास शर्मा के घर के ताले तोड़कर चोर नकदी, जेवरात चोरी कर ले गए। ताऊ के निधन पर विकास का परिवार बाहर गया हुआ था। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
शक्ति विहार निवासी शुगर मिल का मैनेजर सोमवार की सुबह अपने गांव मऊखास मे ताऊ की मोत होने पर गया हुआ था। देर शाम जब वह परिवार के साथ वापिस लौटा तो उसके मकान का ताला टूटा पडा हुआ था। वही कमरे मे रखी सेफ, आलमारी का सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। वही सेफ मे रखे लगभग चालीस तौले सोने के आभूषण व पच्चास हजार रूपएं की नगदी गायब थी। जिसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मोके पर पहुंची और मामले की जानकारी करते हुए तहरीर के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी।
विज्ञापन

भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीमनगर स्थित शिव शक्ति विहार निवासी विकास शर्मा दौराला शुगर मिल मे एचआर डिपार्टमेंट मे मैनेजर के पद सेवारत हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह उनके ताऊ सुरेश चंद्र शर्मा निवासी मऊखास की हार्ट अटैक से मोत हो गई थी। इसके चलते वह पत्नी वंदना, भाई आकाश, उसकी पत्नी रश्मि और चारों बच्चो के साथ वहां गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद देर शाम जब वह परिवार सहित लौटे तो मकान का ताला टूटा था। तीन कमरों में रखी सेफ और आलमारी का सारा सामान अस्त व्यस्त था। करीब 40 तोले सोने के आभूषण और 50 हजार रुपये की नकदी गायब थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें