फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सैन्य कर्मी के घर में चोरी, छत का जाल तोड़कर जेवर और नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। ड्रीम सिटी कॉलोनी में सैन्य कर्मी विकास के बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर छत का जाल तोड़कर घर में घुसे और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। घटना का पता तब चला जब परिजन कई दिन बाद सोमवार को अपने गांव से लौटकर आए। सरधना रोड स्थित ड्रीम सिटी कॉलोनी में नीतू अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहती हैं। उनके पति विकास कुमार सेना में कार्यरत हैं। महिला पांच जून को अपने मायके गांव लिलौन खेड़ी जनपद शामली गई थी। इस दौरान मकान पर ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन

सोमवार को जब नीतू वापस आई तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। कमरों की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। जांच करने पर पता चला कि छत का लोहे का जाल टूटा हुआ था। आशंका है कि चोर इसी रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए और अलमारी व अन्य स्थानों को खंगालकर सोने-चांदी के जेवर तथा नकदी चोरी कर ले गए।
सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस भी पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। सीओ प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें