मेरठ के मोदीपुरम क्षेत्र में रुड़की रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में अज्ञात चोरों ने इनवर्टर और दो बैटरी चोरी कर लिए। सोमवार देर रात करीब एक बजे दीवार फांदकर मंदिर में घुस गए। इसके बाद चोरों ने घटना को अंजाम दिया।
वहीं मंगलवार सुबह पुजारी मंदिर पहुंचे और उन्होंने सीसीटीवी कैमरा देखा तो घटना का पता चला। वहीं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष दीपक गुप्ता, जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के साथ मंदिर कमेटी के प्रबंधक बृजेश गुप्ता, महामंत्री संजीव गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने पल्लवपुरम थाने पहुंचकर लिखित में तहरीर दी। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
उधर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/