फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौकीन गार्डन में पीटकर मारे गए युवक की नहीं हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के शौकीन गार्डन में रविवार को पीटकर मारे गए युवक की अभी तक पहचान नहीं हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिरासत में लिए गए तीन नामजद आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इनसे भी युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। अन्य सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है।
विज्ञापन

शौकीन गार्डन में रविवार सुबह करीब छह बजे एक 35 वर्षीय युवक पहुंचा था। बच्चा चोरी और ड्रोन उड़ाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों और किन्नरों ने उसे लाठी-डंडों से जमकर पीटा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को छुड़ाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इसी दौरान कुछ किन्नरों ने थाने पहुंचकर युवक को छोड़ने का आरोप पुलिस पर लगाते हुए हंगामा कर दिया था। अपने कपड़े उतारकर वह सड़क पर लेट गए थे। काफी समझाने पर भी जब वह नहीं माने तो पुलिस को हंगामा शांत कराने के लिए सख्ती बरतनी पड़ी थी।
इसी बीच सूचना मिली कि अस्पताल में भर्ती युवक की मौत हो गई। इस पर किन्नर चुपचाप मौके से निकल गए थे। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच शुरु की। इसके बाद समर गार्डन चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार की ओर से शौकीन गार्डन निवासी सुहेल उर्फ काला, अनस और शाहवेज व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। नामजद आरोपियों से भी पुलिस अभी तक कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं जुटा पाई है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आसपास के थानों से भी मदद मांगी गई है।
विज्ञापन


-

स्थानीय लोगों के आरोपों की नहीं हुई पुष्टि

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया था कि युवक एक साथी के साथ कपड़ों की फेरी लगाने के बहाने क्षेत्र में घूम रहा था, लेकिन पुलिस को न तो युवक के किसी साथी की जानकारी मिली और न ही कोई कपड़े मिले। इतनी सुबह कपड़ों की फेरी लगाने की बात भी किसी के गले नहीं उतर रही। लोगों ने उस पर बच्चों चोरी के प्रयास और ड्रोन उड़ाने का भी आरोप लगाया, लेकिन पुलिस को इसका भी कोई साक्ष्य मौके से नहीं मिला है। इससे माना जा रहा है कि किसी साजिश के तहत युवक की हत्या की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें