ईद की बधाई देने जा रही किशोरी का अपहरण कर तीन दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ने कहा नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण किया और हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद करके इज्जत लूट ली। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
पीड़ित किशोरी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया 26 जून को ईद की बधाई देने के लिए अपने घर से पड़ोस में सहेलियों के पास जा रही थी। रास्ते में बाइक पर सवार दो युवक खड़े मिले। आरोपी रुमाल से नशीला पदार्थ सुंघाकर जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर ले गए। रास्ते में उसको कार में डालकर लोनी और दिल्ली लेकर गए। वहां एक कमरे में बंद करके रखा। आरोपियों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके हाथ-पैर बांधकर तीन दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। उसे नशीला पदार्थ खिलाया। धमकी दी यदि किसी के सामने मुंह खोला तो जान से मार दिया जाएगा। आरोपी बृहस्पतिवार को पुराने कस्बे में चलती कार से फेंककर चले गए। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घर पर लेकर गए। उसने अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की पुलिस से मांग की। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू ने कहा प्रथम दृष्टता मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच कर कार्रवाई होगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/