फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद एल रॉय की फिल्म में किंगखान के साथ भाईजान, कैटरीना भी आएंगी नजर

Fri, 30 Jun 2017 01:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
सलमान और शाहरुख खान
विज्ञापन
मेरठी पृष्ठभूमि पर फिल्म बना रहे डायरेक्टर आनंद एल रॉय की फिल्म में रोचक तथ्य जुड़ गया है। फिल्म में किंग खान के साथ भाईजान भी नजर आएंगे।
विज्ञापन


फिल्म की एडमिनिस्ट्रेटिव टीम सलमान खान से डेट्स को लेकर चर्चा कर रही है। टीम का मानना है कि फिल्म की कहानी में एक गेस्ट अपीयरेंस है, इसे सलमान खान ही करेंगे। शाहरुख खान के अलावा फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ नजर आएंगी। तनु वेड्स मनु, रांझणा और निल बटे सन्नाटा के बाद आनंद एल रॉय की अगली फिल्म भी उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। प्रमुख बात कि फिल्म मेरठ से जुड़ी है। मेरठ के घंटाघर और वैली बाजार की गलियों का पूरा सेट मुंबई में बनाया गया है। जहां शाहरुख खान फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। फिल्म का कुछ हिस्सा मेरठ में भी शूट होना है। इसके लिए टीम अगले हफ्ते निर्देशक आनंद एल रॉय और किंग खान के साथ मेरठ आ सकती है। फिल्म में शाहरुख खान को मेरठी युवक दिखाया गया है, जिसका कद 3 फीट है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें