फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे समुदाय के युवक ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, भाई का आरोप

Sun, 17 Dec 2017 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
महिला से आठ माह तक दुष्कर्म
विज्ञापन
यूपी के बागपत जिले में एक गांव की युवती का अपहरण कर आठ माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती के भाई की तहरीर पर थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


पढ़ें : प्यार से ले गया होटल, पहले पिलाई बीयर... फिर किया बलात्कार

युवती के भाई के मुताबिक उसकी बहन को पड़ोस का ही दूसरे समुदाय का एक युवक करीब आठ माह पूर्व अपहरण करके ले गया था। आरोपी ने उसको अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया। उसने आरोपी युवक के परिजनों को इस बारे में बताया, लेकिन उन लोगों ने भी कोई जानकारी नहीं दी। उल्टा उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी दी। इससे उनका परिवार काफी परेशान है। पुलिस अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक दीपक, पप्पू, बिंदर और विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। दोघट थाना प्रभारी चितवन कुमार का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें