फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में युवक ने लगा ली फांसी, कमरे में लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना(मेरठ)। जुल्हैड़ा गांव में शनिवार रात 25 वर्षीय युवक ने गृहक्लेश में नशे की हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को बगैर जानकारी दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

जुल्हैड़ा के ग्रामीणों के मुताबिक 25 वर्षीय युवक की शादी तीन साल पहले हुई थी। एक बेटा भी है। युवक नशे का आदी है। गृहक्लेश के चलते दो माह पूर्व पत्नी बच्चे के साथ मायके चली गई। तभी से वहीं, रह रही थी। परिजनों के मुताबिक जिसके चलते वह तनाव में चल रहा था और ज्यादा नशा करने लगा। शनिवार देररात युवक ने पंखे से रस्सी की सहायता से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने सुबह शव कमरे में लटका देखा तो पड़ोसियों को जानकारी दी। परिजनों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं थाना पुलिस ने भी मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें