फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ बोले... कार मेरे रिश्तेदार की, तुरंत छोड़ दो

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर शनिवार रात स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई थी। पुलिस कार को थाने ले आई। वहीं एक सीओ ने कार को अपने रिश्तेदार की बताते हुए कार को छोड़ने की बात कही। हालांकि कार देरशाम तक थाने में खड़ी रही।
विज्ञापन

बाइक सवार गांव पूठखास निवासी सलमान व अमीर को बड़ौत की आरे जाते समय स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था। चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस कार कब्जे में लेकर थाने ले आई। वहीं मेरठ में ही तैनात एक सीओ ने पकड़ी गई कार को अपने रिश्तेदारों की बता थाना पुलिस पर कार छोड़ने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। थाना प्रभारी पर अपना रौब गालिब किया। लेकिन थाना प्रभारी ने उनकी बात नियम विरुद्ध बताई। वहीं एक विधायक ने भी कार छोड़ने का दबाव बनाया। हालांकि देर शाम तक कार थाने में ही खड़ी रही। वहीं, ग्रामीणों में चर्चा है कि सीओ ने एक एक टाटा पिकप को घटना में शामिल करने के लिये रोहटा थाने पर भिजवाया। वहीं, थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह के मुताबिक स्विफ्ट कार की टक्कर से दोनों बाइकसवारों की मौत हुई है। कार आगे से क्षतिग्रस्त है। जिसे मौके पर ही ग्रामीणों ने पकड़ लिया। नियम विरुद्ध कार्य नहीं किया जाएगा। पीड़ित पक्ष द्वारा तहरीर देने पर आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें