फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: दो पक्षों के विवाद में युवक ने पंचायत में लहराया तमंचा, गिरफ्तार

Sun, 14 Mar 2021 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा क्षेत्र के मोड़ खुर्द गांव में शनिवार को एक ही परिवार के दो पक्षों में खेत के पलेवा को लेकर गाली-गलौज और मारपीट हो गई। विवाद खत्म करने के लिए पंचायत भी हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि एक पक्ष पंचायत में ही तमंचे के साथ पहुंच गया तथा हवा में तमंचा लहराने लगा। इसी दौरान ग्रामीणों की भीड़ ने उसे दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव मोड़ खुर्द में एक ही परिवार के आजाद पुत्र सतबीर व लवकुश पुत्र बारू के बीच पलेवा को लेकर शनिवार सुबह खेत पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद गाली-गलौज और मारपीट हो गई। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद ग्रामीण पंचायत कर मामले को निपटाने लगे।

पंचायत में नशे में लवकुश पुत्र बारू पहुंच गया तथा तमंचा हवा में लहराते हुए गोली मारने की धमकी देने लगा। ग्रामीणों उसे दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लवकुश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी का गाली गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी व आर्म्स एक्ट में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें