बिंदू खलीफा ने कहा कि निर्देशक ने अखाड़े को गुंडों का अड्डा और पहलवानों को अपराधियों की तरह पेश किया है। अखाड़ा एक पवित्र स्थान है और पहलवान बजरंगबली के भक्त होते हैं। पहलवानों ने चेतावनी दी कि यदि फिल्म से सीन को नहीं हटाया गया तो वह सड़कों पर उतर उग्र आंदोलन करेंगे।
वहीं सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने पहलवानों को समझाकर हाईवे पर वाहनों का आवागमन चालू कराया।
इस दौरान संजय, लाला, आशीष, जमील, सलीम, राहुल, नितिन, रजत धामा, उसमान, राजा, उमर, रितिक पंडित, सुहैल, मुरली नैन, हैप्पी धामा, सुमित धामा, अवतार, रिहान, इमरान आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/